Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना, चार दिन की पोती को दादी ने गला घोंटकर मार डाला

52

अमित मिश्रा। ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें चार दिन की दुधमुंही पोती को उसकी दादी ने ही गला घोंटकर मार डाला। इतनी बेरहमी से पोती की हत्या करने की वजह सुनकर आपकी आंख से आंसू आ जाएंगे। मासूम बच्ची दिव्यांग पैदा हुई थी। दादी को बेटे की चाह थी, एक तो बेटी पैदा हुई, फिर वह दिव्यांग थी तो पहले ही दिन से सास बार-बार कह रही थी, इससे अच्छा तो बेटा बे-औलाद होता। फिर उसने बेटी की हत्या करने का ही षड़यंत्र रच डाला। चार दिन की मासूम नातिन को अस्पताल में साथ लेकर सोई और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह मृत मिली तो इसे सामान्य मौत बताकर अपने गुनाह पर पर्दा डालने की भी कोशिश की। लेकिन यह पाप छिपा नहीं, पुलिस ने जब पोस्टमार्टम करवाया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने पोती की हत्या करने वाली दादी को हिरासत में ले लिया है। इसमें हत्या की एफआइआर दर्ज की जा रही है।

यह है पूरा मामला:

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली गर्भवती महिला 23 मार्च को कमलाराजा अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी जन्म से ही दिव्यांग निकली। महिला की सास को दिव्यांग बेटी होना खटक गया। 27 मार्च की रात सास नातिन को साथ लेकर सोई थी, सुबह दुधमुंही बच्ची मृत मिली। इसके बाद महिला ने अपने मायके वालों को बुला लिया। बेटी की मौत को सास सामान्य बता रही थी, लेकिन महिला शुरू से ही बोल रही थी, उसकी बेटी की हत्या की गई है। महिला के मायके वालों ने सास की मारपीट भी उसी दिन कर दी थी। सीएसपी अशोक सिंह जादौन, कंपू थाना प्रभारी अमित शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। पहले तो ससुराल वाले पोस्टमार्टम नहीं कराने दे रहे थे, जब महिला अड़ गई तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और मर्ग कायम कर लिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिसमें मासूम बच्ची की हत्या का राज खुल गया।

कलियुगी पिता भी बेटी की मौत से नहीं बिलखा, मां नहीं करवाती पोस्टमार्टम तो दफन हो जाता मासूम की हत्या का राज

मासूम बच्ची का पिता भी अपनी मां के पाप को छिपाने के लिए साथ देने लगा। वह मासूम बेटी की मौत से बिलख नहीं रहा था, बल्कि मां को बचाने के लिए पोस्टमार्टम न करवाने का दबाव पुलिस पर डाल रहा था। मां अड़ गई और पोस्टमार्टम करवाया। अगर बच्ची की मां पोस्टमार्टम नहीं करवाती तो मासूम की हत्या का राज उसकी लाश के साथ ही दफन हो जाता।

मासूम बच्ची की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि गला दबाकर उसकी दादी ने ही हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस मामले में हत्या की एफआइआर कंपू थाने में दर्ज की जा रही है।

अशोक सिंह जादौन, सीएसपी, इंदरगंज सर्किल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.