Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंस्पेक्टर पिता CM की सुरक्षा में तैनात, बेटे ने बैट से पीट-पीटकर ली युवक की जान

44

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या करने वाला आरोपी राजस्थान पुलिस में तैनात एक इंस्पेक्टर का बेटा है. हत्या की इस वारदात का CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं सूचना मिलने के बाद DCP वेस्ट अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी इंस्पेक्टर के बेटे को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार, घटना करणी विहार थाना क्षेत्र के रजनी विहार कॉलोनी की है. कॉलोनी में पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा के बेटे क्षितिज ने आगरा रोड निवासी मोहन की बैट से पीट-पीटकर जान ले ली. हत्या की यह वारदात बीते मंगलवार देर रात की है. रजनी विहार पार्क के पास इंस्पेक्टर के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया. सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी ने अपने इंस्पेक्टर पिता के सामने ही युवक को बैट से बेरहमी से पीटा.

किस बात को लेकर हुआ था दोनों में विवाद?

आरोपी युवक का नाम क्षितिज है. पुलिस ने क्षितिज को हिरासत में ले लिया है. क्षितिज का पिता प्रंशात शर्मा राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है. इस समय उसकी ड्यूटी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी हुई है. कहा जा रहा है कि मोहन से क्षितिज की पुरानी रंजिश थी. मोहन रजनी विहार पार्क के पास जो ठेला लगाता था, उसका कई लोगों ने विरोध किया था, जिसमें क्षितिज भी शामिल था.

क्षितिज चाहता था कि मोहन यहां पर ठेला न लगाए. इसी को लेकर वह आए दिन मोहन को वह परेशान करता था. मंगलवार को दिन में दोनों का विवाद हुआ था, जिसके बाद रात में क्षितिज ने इंस्पेक्टर पिता प्रंशात शर्मा के सामने ही बैट से पीट-पीटकर मोहन की जान ले ली.

वारदात का CCTV फुटेज आया सामने

मृतक युवक मोहन जगदंबा नगर कॉलोनी का रहने वाला था. मोहन की हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी क्षितिज कितने आराम से हत्या कर के वहां से चला जाता है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. वारदात के बाद से कॉलोनी में डर का माहौल है. मृतक मोहन के परिजन आरोपी क्षितिज और उसके इंस्पेक्टर पिता पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.