Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

गणेशोत्सव के तीन दिन राजधानी में 1200 रजिस्ट्रियां हुईं, 12 करोड़ मिला राजस्व

39

भोपाल। जिले का रियल एस्टेट बाजार गणेशोत्सव के दौरान चमक उठा है।इसके चलते शुरूआती तीन दिनों में ही रिकार्ड एक हजार 200 रजिस्ट्रियां हुई हैं और शासन को 12 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस दौरान लोग नगर निगम सीमा और उससे लगे क्षेत्रों में जमकर प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त की जा रही है। इन दिनो में बड़े सौदे जैसे 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक के भी किए जा रहे हैं।बता दें कि गणेश चतुर्थी को अवकाश होने की वजह से दूसरे दिन बुधवार से रजिस्ट्रियां होना शुरू हुई थी।

पंजीयन कार्यालयों में उमड़ रही भीड़

जिले के परी बाजार, आइएसबीटी स्थित गोविंदपुरा, जवाहर चौक और बैरसिया पंजीयन कार्यालयों में गणेशोत्सव के दौरान प्रापर्टी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।इसी के चलते पहले दिन 312, दूसरे दिन 450 और तीसरे दिन 480 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं।इनसे पहले दिन लगभग डेढ़ करोड़, दूसरे दिन साढ़े चार करोड़ और तीसरे दिन पांच करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

इन क्षेत्रों में जमकर हो रही खरीद-फरोख्त

वित्तीय वर्ष 2023-24 में नई कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार जिले के 733 स्थानों पर पांच से 25 प्रतिशत तक प्रापर्टी की दरें बढ़ाई गई थी।इसके बाद भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर प्रापर्टी की खरीद फरोख्त की जा रही है। इनमें बैरसिया रोड, विदिशा रोड, भानपुर, अयोध्या बायपा, भोपाल बायपा, कोलार रोड, रातीबड़, नीलबड़, खजूरी सड़क, परवलिया सड़क, रायसेन रोड पर लोग प्रापर्टी खरीद रहे हैं।

रजिस्ट्री बढ़ने की एक वजह यह भी

एक सब रजिस्ट्रार ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान बैंकों के द्वारा भी मकान खरीदने पर कई तरह के आफर और छूट दी जा रही है। वहीं कोकता, भानपुर स्थित आवासों को भी लोगों द्वारा खरीदा जा रहा है।इसी के चलते गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में लोग रजिस्ट्रियां करा रहे हैं।

10 सब रजिस्ट्रार, लोग हो रहे परेशान

जानकारी के अनुसार गणेशोत्सव के चलते पंजीयन विभाग ने स्लाट की संख्या 728 कर दी है। जो कि प्रति सब रजिस्ट्रार 56 है। जिले में अब तक 13 सब रजिस्ट्रार थे, लेकिन तीन पदोन्नत होकर चले गए हैं। ऐसे में अब 10 सब रजिस्ट्रार ही बचे हैं। इनमें से एक जवाहर चौक और दो गोविंदपुरा से कम हुए हैं। इस वजह से आइएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालयों में लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फैक्ट फाइल

दिन – रजिस्ट्री – राजस्व

बुधवार – 312 – 1.50 करोड़

गुरुवार – 450 – 4.50 करोड़

शुक्रवार – 480 – 5 करोड़

इनका कहना है

गणेशोत्सव के दौरान अच्छे कारोबार की उम्मीद है।इसके लिए स्लाट की संख्या बढ़ाकर 728 की गई है और समय भी साढ़े पांच किया गया है। उम्मीद है इस दौरान 50 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।

स्वप्नेश शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक भोपाल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.