Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश…कई इलाकों में जलभराव: IMD ने जारी किया अलर्ट

29

दिल्ली के कला क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरे मौसम से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

IMD ने शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यह बरसात सुबह 8 बजे के बाद भी धीमी गति से जारी है। दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद आदि में बारिश होने के चलते कई इलाकों में जलजमाव की भी समस्या पैदा हो गई है। बदरपुर में बारिश के चलते मेट्रो स्टेशन के नीचे जलभराव हो गया है। इसकी वजह से यहां से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है।

शुक्रवार को सापेक्षिक आर्द्रता 94 से 71 प्रतिशत के बीच रही। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 105 रहा, जो “मध्यम श्रेणी” में आता है। शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

दिल्लीवासियों को गुरुवार को गर्म और उमस भरे मौसम ने परेशान किया। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.