Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

J&K: धारा 370 निरस्त होने की सालगिरह पर महबूबा समेत कई नेता नजरबंद

29

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि उन्हें और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर नजरबंद कर दिया गया है। सुश्री मुफ्ती ने ट्वीट किया ,  शनिवार को मुझे अन्य वरिष्ठ पीडीपी नेताओं के साथ घर में नजरबंद कर दिया गया है। यह आधी रात की कारर्वाई के बाद हुआ है, जब मेरी पार्टी के कई सदस्यों को पुलिस स्टेशनों में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। स्थिति सामान्य होने के बारे में उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार के झूठे दावे उनके इस रुख से उजागर हो गये हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ कश्मीरियों से धारा 370 के अवैध निरस्तीकरण का‘जश्न’मनाने का आह्वान करने वाले विशाल होडिर्ंग्स पूरे श्रीनगर में लगाए गए हैं , वहीं लोगों की वास्तविक भावना को दबाने के लिए क्रूर बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आशा है कि शीर्ष न्यायालय इन घटनाओं पर संज्ञान लेगा , ऐसे समय में जब अनुच्छेद 370 पर सुनवाई हो रही है। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार देर रात एक वीडियो भी साझा किया जिसमें पीडीपी नेता आरिफ लैगरू को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। पीडीपी ने कल एक बयान में कहा था कि श्रीनगर प्रशासन ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर पाटर्ी को एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस बीच पीडीपी प्रवक्ता के श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय को सील कर दिया गया है।

इससे पहले,  अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में जारी सुनवाई के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि देश के संविधान को बरकरार रखा जाएगा और ‘‘सत्ताधारी पार्टी का एजेंडा पूरा करने के लिए इसे नष्ट नहीं किया जाएगा।”

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘कपिल सिब्बल द्वारा अनुच्छेद 370 के पक्ष में मजबूत दलीलें देखकर खुशी हुई, जो कि जम्मू-कश्मीर की आकांक्षाओं और भविष्य से जुड़ा हुआ है। पीडीपी नित्या रामकृष्णन के नेतृत्व वाली हमारी कानूनी टीम द्वारा दलीलें पेश करने का इंतजार कर रही है। हमें उम्मीद है कि इस देश का संविधान बरकरार रखा जाएगा और सत्तारूढ़ पार्टी के एजेंडे को पूरा करने के लिए इसे नष्ट नहीं किया जाएगा।”

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन की ओर से पेश हुए सिब्बल ने पहले दो दिनों तक मामले पर बहस की। इस मामले की अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.