Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भाई दूज पर नहीं खरीदे नए कपड़े? इन आसान फैशन ट्रिक्स से पुराने कुर्ते को दें एकदम नया और स्टाइलिश लु... शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर मुरली कार्तिक का बड़ा बयान, SENA देशों में सफल होने के लिए तकनीक बदलने की... नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनस... इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग... सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो... कॉफी विद करण में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिल रही आलोचनाओं पर फिल्ममेकर करण जौ... भाई दूज पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बहन की चमकेगी किस्मत— जानिए मेष से मीन तक के खास ज्योतिषीय उपाय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट... संयुक्त परिवार की जमीन या मकान बेचने के क्या हैं कानूनी नियम? जानिए बंटवारे से जुड़े अहम अधिकार

अमित शाह दो दिन ओडिशा दौरे पर: विकास परियोजनाओं के उद्धाटन के साथ पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में करेंगे बैठक

55

भुवनेश्वर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ओडिशा राज्य सचिवालय में वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर बैठकों में भाग लेने के अलावा एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शुभारंभ करने वाले हैं। गृह मंत्री शुक्रवार देर रात भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी, और हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि अमित शाह शुक्रवार शाम 10:40 बजे एयरफोर्स के स्पेशल विमान से बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। रात को वे भुवनेश्वर के एक होटल में रुके।

गृह मंत्री शनिवार दोपहर को भाजपा के राज्य कार्यालय भी जाएंगे और पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे। इससे पहले 17 जून को राज्य की उनकी आखिरी यात्रा गुजरात में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के मद्देनजर रद्द कर दी गई थी।

इस बीच कांग्रेस ने अमित शाह के इस दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने कहा कि संसद में बीजद ने दिल्ली विधेयक का समर्थन किया था। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव का भी विरोध किया था। इसीलिए शाह नवीन पटनायक को बधाई देने आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.