Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ...

सत्ता में आते ही राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देंगे राहुल गांधी’

41

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विस्फोटक दावा किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई से चर्चा में उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर राहुल गांधी राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला वैसे ही बदल देंगे, जैसा तीन तलाक पर शाहबानो केस में उनके पिता राजीव गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल दिया था।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, मैंने कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय बिताया है। जब राम मंदिर का फैसला आया, तो राहुल गांधी ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ एक बैठक में कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे एक सुपर कमिशन का गठन करेंगे और राम मंदिर के फैसले को पलट देंगे।

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इस बैठक में राहुल गांधी के अमेरिका वाले गुरु (सैम पित्रोदा) भी मौजूद थे और राहुल ने उनके इशारे पर ही यह बात कही।

बता दें, कांग्रेस ने पिछले दिनों प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निकाल दिया था। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण ठुकराने के बाद प्रमोद कृष्णम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज थे और खुलकर आलोचना कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.