Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

बोकारो में विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, आठवें दिन सभी गेट जाम; विधायक श्वेता सिंह भी भूख हड़ताल पर

5

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट को जमीन देकर विस्थापित हुए लोग अब अपने अधिकार और चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियोजन की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई के मैदान में उतर चुके हैं. नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के आठवें दिन विस्थापितों ने बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेटों को पूरी तरह जाम कर दिया है.

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन नियोजन पर लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मांगें पूरी नहीं होने पर अधिकारियों को जूते की माला पहनाकर शहर में घुमाने की चेतावनी भी दी गई है. विस्थापितों के इस आंदोलन से बोकारो स्टील प्लांट के कामकाज पर व्यापक असर पड़ रहा है.

🚚 प्लांट का कामकाज पूरी तरह ठप, वाहनों की लंबी कतारें; कई राजनीतिक दलों का मिल रहा समर्थन

प्लांट में ठेका मजदूरों, स्थायी कर्मचारियों और सामान लेकर आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है. गेट के बाहर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. वहीं, प्रबंधन और जिला प्रशासन लगातार वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विस्थापित नियोजन पर लिखित आश्वासन से कम किसी भी बात पर तैयार नहीं हैं.

आंदोलन को कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो भी विस्थापित अप्रेंटिस संघ के समर्थन में उतर आए हैं. वहीं, बोकारो विधायक श्वेता सिंह भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं.

⚠️ नियोजन पर लिखित आश्वासन की जिद पर अड़े विस्थापित, प्रशासन रख रहा कड़ी नजर

विस्थापितों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंधन आज नियोजन पर वार्ता के लिए सामने नहीं आता है, तो नवमी से आंदोलन और उग्र किया जाएगा. इधर, नवरात्र के मद्देनजर बोकारो पुलिस और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. BSL का कहना है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोग वार्ता के लिए आएं, लेकिन विस्थापित अप्रेंटिस संघ मानने को तैयार नहीं है. अभी भी बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह लगातार आठवें दिन भूख हड़ताल पर धरनास्थल पर डटी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.