Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

कबीर संत समागम मेला : हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब का भव्य स्वागत, कबीरपंथियों ने निकाली शोभायात्रा

31

बेमेतरा : बेमेतरा के लोलेसरा बैजी गांव में हुजूर उग्रनाम साहेब की स्मृति में संत समागम मेला का शुभारंभ हुआ. ये मेला चार दिनों तक चलेगा.मेले की शुरुआत के अवसर पर बेमेतरा शहर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस मेले में शामिल होने के लिए देश भर से कबीर पंथी एक जगह इकट्ठा हुए हैं. शोभायात्रा में पंथ हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहब, गुरु गोसाई भानु प्रताप साहब और नवोदित वंषाचार्य उदित मुनि नाम साहब का जिले के लोगों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया.इस दौरान प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, नगर पालिका के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने शोभा यात्रा का स्वागत करके आशीर्वाद लिया.

कबीरपंथी अनुयाईयों ने निकाली बाइक रैली

रविवार शाम को पीले और गुलाबी परिधानों में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. 2100 कबीरपंथी अनुयाईयों ने दामाखेड़ा से लोलेसरा तक बाइक से शोभा यात्रा का अगुवाई की. जगह-जगह शोभा यात्रा का जिलेवासियों ने अभिनंदन किया है. रात 8 बजे शोभायात्रा लोलेसरा पहुंची. कबीर पंथियों की शोभा यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के लोक रंग की छटा दिखाई दी. जिसमें प्रदेश के जाति समुदाय के लोकगीत, लोक परिधान में गीत संगीत पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए.इस दौरान राउत नाचा ,बस्तर के करमा नृत्य की भी प्रस्तुति हुई.

सत्संग में एक लाख से अधिक लोगों की जुटने की संभावनना

लोलेसरा बैजी मेला स्थल में एक लाख अनुयायियों के बैठने और प्रवचन सुनने के लिए विशाल डोम तैयार किया गया है. वहीं आयोजन समिति ने अनुयायियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की है. आसपास के क्षेत्र में 70 से अधिक पंडाल का निर्माण किया गया है.गाड़ियों की पार्किंग की भी अलग से व्यवस्था आयोजकों ने की है.

24 दिसंबर तक होंगे मेले में कार्यक्रम
शोभायात्रा से शुरु हुए सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन पूर्व महिमा पाठ ,सत्संग भजन, गुरु के आशीर्वचन और दर्शन प्राप्त होंगे. वहीं तीसरे दिन गुरु महिमा पाठ, सत्संग भजन, आमीन माता महिला मंडल विशेष सभा के कार्यक्रम होंगे. समागम मेले के चौथे दिन यानी 24 दिसंबर को सात्विक यज्ञ आनंदी महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.