Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Political News: 'कोयला नहीं मिट्टी से बना हूं'; धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे डुमरी ... DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड...

सुकमा में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

35

सुकमा: नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. यह कार्रवाई नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों और उनके सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा हमला है. घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाके में छिपाकर संचालित की जा रही इस फैक्ट्री से हथियार, विस्फोटक सामग्री और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरणों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है.

नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त

सुकमा जिले में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत यह बड़ी सफलता 21 दिसंबर 2025 को मिली. G/F कंपनी 150वीं बटालियन सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल सुकमा की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम मीनागट्टा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. अभियान के दौरान टीम को जंगल के भीतर पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पता चला. सुरक्षाबलों ने त्वरित घेराबंदी कर फैक्ट्री को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया.

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि सुकमा पुलिस और सुरक्षा बल बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

नक्सलियों की हिंसक विचारधारा और उनके सप्लाई नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे– किरण चव्हाण, एसपी, सुकमा

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हथियार और विस्फोटक का बड़ा जखीरा

सुरक्षा बलों को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से काफी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले हैं.

  • 8 सिंगल शॉट राइफल
  • 12 बोर के 15 कारतूस
  • 5 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
  • 30 मीटर कॉर्डेक्स वायर
  • 30 मीटर सेफ्टी फ्यूज
  • 02 किलोग्राम पीईके विस्फोटक
  • 01 किलोग्राम एएनएफओ विस्फोटक
  • 10 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट
  • 08 वायरलेस वीएचएफ सेट
  • हथियार बनाने की मशीनें
  • नक्सली वर्दी और वर्दी निर्माण सामग्री
  • सिंगल शॉट राइफल निर्माण के लिए सामग्री
  • मल्टीमीटर, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, गन पार्ट्स

नक्सलियों को बड़ा झटका

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि नक्सली इस फैक्ट्री के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय दस्ता सदस्यों को हथियार और विस्फोटक सप्लाई कर रहे थे, ताकि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया जा सके और दहशत का माहौल बनाया जा सके. फैक्ट्री के ध्वस्त होने से माओवादियों की हथियार आपूर्ति श्रृंखला को बड़ा झटका लगा है.

सुकमा नक्सल मामलों में सफलता

पुलिस आंकड़ों के अनुसार साल 2024 से अब तक जिले में 599 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, 460 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं और 71 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि नक्सली संगठन लगातार दबाव में हैं और उनका नेटवर्क कमजोर पड़ता जा रहा है.

सुकमा एसपी की नक्सलियों से अपील

सुकमा एसपी ने नक्सलियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास का मार्ग अपनाएं और ‘पूना मार्गेम पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के तहत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.