Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

बुलंदशहर के ‘दरिंदों’ को आखिरी सांस तक जेल! 9 साल बाद मां-बेटी को मिला इंसाफ; कोर्ट ने 5 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

28

यूपी के बुलंदशहर में NH-91 पर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है. अदालत ने मामले में शामिल सभी 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है. साथ ही साथ हर दोषियों पर 1 लाख 81 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. यह फैसला अपर जनपद सत्र न्यायाधीश पोक्सो ओम प्रकाश तृतीय ने सुनाया. फैसले के समय अदालत में पीड़ित परिवार भी मौजूद था.

दरअसल, 29 जुलाई, 2016 में बुलंदशहर नेशनल हाईवे पर दोषियों ने एक परिवार को बंधक बनाकर मां और उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. मामला सामने आने के बाद देश में हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में पुलिस ने तब कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया था. घटना का मुख्य आरोपी सलीम बावरिया था, जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. उसका एक साथी भी मारा गया था जबकि एक की मौत बीमारी से हुई थी.

सीबीआई ने की थी घटना की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी. सीबीआई ने अपनी जांच में 3 आरोपियों को मामले से अलग कर दिया था. जबकि बचे आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी. अब करीब 9 साल बाद कोर्ट ने कन्नौज निवासी जुबैर साजिद और फरूखाबाद के धर्मवीर, नरेश और सुनील को आजीवन कारावास की सजा हुनाई है.

देहात कोतवाली से महज 2 किलोमीटर दूर की घटना

दरिंदों ने जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया था वो जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर था. घटनास्थल से देहात कोतवाली मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर थी. इसके बाद भी बेखौफ बदमाशों ने हाईवे से गुजर रहे एक परिवार को निशाना बनाया और फिर सभी को बंधक बनाकर मां और नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया. बात में लूटपाट कर छोड़ दिया. हैरानी की बात तो ये थी कि बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी.

तेरहवीं में शामिल होने जा रहा था परिवार

बदमाशों ने जिस परिवार के साथ घटना को अंजाम दिया वो नोएडा से कार के जरिए शाहजहांपुर अपने गांव में एक तेरहवीं में शामिल होने के लिए जा रहा था. कार में 14 साल की नाबालिक लड़की, उसकी मां-पिता और परिवार के तीन अन्य लोग बैठे हुए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.