Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट Ramgarh Durga Puja 2026: रामगढ़ के बरकाकाना में खुले मां दुर्गा के पट, सीसीएल महाप्रबंधक ने किया भव्... जमशेदपुर के इस पंडाल में जीवंत है बंगाल की पुरानी परंपरा, महिलाओं ने किया अद्भुत धुनुची नृत्य हजारीबाग में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 100 से अधिक गुप्तचर तैनात; एसपी ने दी चेतावनी झारखंड के इन गांवों में शराब और गांजा पीने पर लगेगा 10,000 का जुर्माना, बेचने पर 50 हजार का प्रावधान बोकारो में विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, आठवें दिन सभी गेट जाम; विधायक श्वेता सिंह भी भूख हड़ताल पर रांची के जैप-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी ऐतिहासिक फूलपाती शोभायात्रा, गोरखा जवानों ने दी सलामी Katras Durga Puja 2026: धनबाद के कतरास में थाईलैंड के अरुण मंदिर जैसा भव्य पंडाल, शंख और सीप से की ग... पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान से संपन्न किए मां के दशकर्म की रस्मे...

Ramgarh Durga Puja 2026: रामगढ़ के बरकाकाना में खुले मां दुर्गा के पट, सीसीएल महाप्रबंधक ने किया भव्य पंडाल का उद्घाटन

1

रामगढ़: शारदीय नवरात्रि के साथ पूरा रामगढ़ जिला मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है. कहीं पूजा पंडालों में वैदिक मंत्र गूंज रहे हैं, तो कहीं मेले की रौनक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.

रामगढ़ जिले के नया नगर बरकाकाना (घुटुआ) स्थित सीसीएल श्रीश्री दुर्गा पूजा पंडाल में शुक्रवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के पट खोल दिए गए. ‘या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…’ के मंत्रों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा. पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला.

नया नगर बरकाकाना में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर भक्ति, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को सीसीएल श्रीश्री दुर्गा पूजा पंडाल में देवी बोधन, आमंत्रण और अधिवास की पारंपरिक रस्में पूरी होने के बाद मां दुर्गा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए.

✂️ अतिथियों द्वारा उद्घाटन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई पूजा

चिल्ड्रेन पार्क परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में डीटीएम राजहंस सिंह ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. जबकि नया नगर पूजा पंडाल व मेला का उद्घाटन सीसीएल महाप्रबंधक बरकाकाना बीके राकेश रंजन ने किया. धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मां दुर्गा की आराधना में श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए.

पंडित असीम चक्रवर्ती, उपेंद्र पाठक, कृष्ण पाठक और राजकिशोर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई. पूजा पंडाल में ‘या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’ के मंत्र गूंजते रहे. मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-अर्चना के बीच अतिथियों ने नारियल फोड़कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की. पूजा समिति की ओर से अतिथियों को मां की चुनरी और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

🎡 मेला बाजार का शुभारंभ, बच्चों और युवाओं के लिए खास झूले बने आकर्षण का केंद्र

धार्मिक अनुष्ठान के बाद मेला बाजार का भी शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही परिसर में सजे मेले में उत्सव का रंग और गहरा हो गया. झूलों के शुरू होते ही बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखा, वहीं परिवारों के साथ पहुंचे लोग भी मेले का आनंद लेते नजर आए.

इस बार बरकाकाना के दुर्गा पूजा मेले में मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. मेले में टावर, ब्रेक डांस, ड्रैगन, छिपकली और नाव समेत कई तरह के झूले लगाए गए हैं. इसके अलावा चार नए प्रकार के झूले भी यहां पहुंचे हैं, जो पहली बार मेले में आने वाले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे. झूलों की विविधता और मेले की सजावट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मन मोह रही है. एक ओर पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए आस्था उमड़ रही है, तो दूसरी ओर मेला परिसर में मनोरंजन और उल्लास का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.