Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'दोस्त ने 15 दिन प... बादशाह के खिलाफ FIR: 'Tateeree' गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी... अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी फर्जी हेल्थ ऑफिसर को बना दिया DDO! स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, सरकार तक पहुंची शि... धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड... खूंटी के कमांता डैम में सनसनी: 24 घंटे बाद मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- 'ये हादसा नहीं, हत्या ह... Women's Day 2026: सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे, लेकिन देवघर के 'सखी वन स्टॉप सेंटर' की हालत बदहाल, कैसे... दुमका न्यूज़: जापानी इंजीनियर्स ने तैयार किया अत्याधुनिक तारामंडल, जल्द दुमका वासियों को मिलेगी बड़ी... खूंटी में खूनी जमीन विवाद! तिमड़ा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता की मौके पर मौत, 19 साल का बेटा अस... Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना, 9 मार्च के लिए तेज हवा और ...

मेकअप करना नहीं आता? कॉलेज गर्ल्स के लिए ये रहा 5 मिनट का सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप गाइड

1

मेकअप का मतलब ये नहीं होता है कि चेहरे को बदल दिया जाता है, बल्कि ये आपकी नेचुरल ब्यूटी को और भी इनहैंस करता है. खासतौर पर कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए सबसे अच्छा मेकअप वही है जो हल्का, नेचुरल दिखे और फटाफट कंप्लीट हो जाए. हां लेकिन अगर आप अभी मेकअप की शुरुआत कर रही हैं तो थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत होगी और कुछ दिनों में ही आप अपने लिए परफेक्ट मेकअप रूटीन आसानी से बना लेंगी. आपको सुंदर दिखने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं होती है. बस कुछ बेसिक चीजों के साथ आप अपने डेली कॉलेज लुक को यूथफुल और फ्रेश रख सकती हैं.

आपको मेकअप की शुरुआत करने से पहले जरूरत होगी कि आप अपनी बेसिक मेकअप किट तैयार करें. इसमें आपके पास कोई भी अच्छी कवरिंग वाला लाइट फाउंडेशन होना चाहिए जो स्किन टोन से मैच खाता हो. इसकी जगह आप BB क्रीम ले सकती हैं. सेटिंग पाउडर का कॉम्पैक्ट लें. ब्लश और मस्कारा. लिप बाम या टिंट लिपस्टिक,न्यूट्रल शेड का आईशैडो. अगर फेस पर थोड़े बहुत दाग-धब्बे या फिर डार्क सर्कल हैं तो कंसीलर की जरूरत पड़ेगी. अब जान लें कैसे करें मेकअप.

स्किन प्रैप करें

आपका मेकअप तभी अच्छा दिखता है जब स्किन को सही तरह से तैयार किया गया हो यानी त्वचा साफ और हाइड्रेटेड होनी चाहिए.

  • सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से क्लीन करें.
  • दूसरा स्टेप है फेस पर कोई हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं
  • प्राइमर है तो वो लगा सकती हैं. इससे मेकअप सही से ऑब्जर्व होता है.

हल्का और नेचुरल बेस बनाना

कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए हैवी फाउंडेशन की जरूरत नहीं होती है, इसलिए लाइट और नेचुरल बेस बनाएं.

  • आपको बहुत कम फाउंडेशन लगाकर इसे ब्लेंड करना है या फिर आपके लिए BB क्रीम परफेक्ट रहेगी.
  • जरूरत वाले हिस्सों पर कंसीलर अप्लाई करें (जैसे डार्क सर्कल या दागों पर).
  • अब कॉम्पैक्ट पाउडर से बेस को सेट कर लें. 

इजी आई मेकअप

आई मेकअप को ज्यादा हैवी या मुश्किल न बनाएं. बस सिंपल तरीका है कि अपनी स्किन से मैच करता हुआ कोई भी न्यूट्रल शेड लेकर अप्लाई कर लें. इसके बाद बस मस्कारा का सिंगल कोट लगाना है.

नेचुरल ब्लश और ग्लो लुक

चेहरे में थोड़ी फ्रेशनेस दिखाने के लिए ब्लश की जरूरत होती है, लेकिन ध्यान रखें कि इसे बहुत हल्का लगाएं. ये गाल के उभरे हुए हिस्से पर अप्लाई करना चाहिए और ऊपर तक ब्लेंड करें.

ईजी लिप मेकअप

लिप्स को फिल करने के साथ ही आपका मेकअप कंप्लीट हो जाता है. अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं तो हल्का न्यूड लिपस्टिक शेड, टिंटेड लिपस्टिक या लिप बाम बेस्ट रहता है.

10 मिनट में मेकअप

दस मिनट में तैयार होना हो तो सिंपल मैथड है फेस वॉश करके मॉइस्चराइजर लगाएं. प्राइमर अप्लाई करें. इसके बाद कंसीलर लगाकर पाउडर से सेट कर लें और फिर ब्लश, लिपबाम अप्लाई करके मेकअप कंप्लीट कर लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !