Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी

14

अमृतसर: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 बी.एन.एस.एस. के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए जिला अमृतसर में पुलियों व सड़कों पर बनी रेलिंगों को तोड़ने और सड़कों के निर्माण या फ्लाईओवर को पक्का करते समय बनाए गए डिवाइडरों को तोड़कर अस्थायी रास्ता निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

इस संबंध में एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि जिला अमृतसर में कई पुलियां और सड़कें हैं, जो बिना रेलिंग के हैं। इसके अलावा कुछ लोग/ठेकेदार/विभाग फसल कटाई संबंधी मशीनों, डिच मशीनों और ट्रॉलियों आदि को ले जाने के लिए तंग पुलियों पर बने डिवाइडरों को तोड़ देते हैं या सड़कों के निर्माण और फ्लाईओवर को पक्का करते समय बनाए गए डिवाइडरों को तोड़कर अस्थायी रास्ता बना लेते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, इसलिए इन घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।

रोष रैलियों और धरना-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध

जिला अमृतसर में जिला पुलिस प्रमुख अमृतसर (देहाती) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले थानों के अंतर्गत गांवों और कस्बों में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, रोष रैलियां निकालने, धरना देने, बैठकें करने, नारे लगाने या प्रदर्शन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। ध्यान में आया है कि जिला अमृतसर में कुछ राजनीतिक संगठन जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन, धरने और रैलियां करने की योजनाएं बना रहे हैं और लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सरकारी और गैर-सरकारी संपत्ति को नुक्सान होने व कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बना रहता है, इसलिए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

सीमा पर कंटीली तार के पास हर तरह की गतिविधि पर प्रतिबंध

भारत-पाक सीमा से लगते क्षेत्रों में कंटीली तार से 500 मीटर के दायरे में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार की गतिविधि पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला अमृतसर में पड़ने वाली भारत-पाक सीमा पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से सीमा की सुरक्षा तथा देश की शांति और व्यवस्था को खतरा होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और रोकथाम के लिए कंटीली तार से 500 मीटर के दायरे में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार की गतिविधि करने पर मनाही के आदेश जारी करना आवश्यक समझा गया है।

मैरिज पैलेसों में हथियार ले जाने और फायरिंग करने पर पूर्ण रोक

जिले के देहाती क्षेत्र में चल रहे मैरेज पैलेसों में हथियार लेकर आने, हवाई फायर करने तथा सोशल मीडिया पर ऐसे प्रदर्शन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। सीनियर पुलिस कप्तान अमृतसर (देहाती) ने बताया कि कई मैरिज पैलेसों और धार्मिक स्थानों पर होने वाले समारोहों के दौरान कुछ लोग हथियार लेकर आते हैं और हवाई फायरिंग करते हैं, जो एक तरह की परंपरा बनती जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बनी रहती है। इसलिए देहाती क्षेत्र के मैरेज पैलेसों में हथियार ले जाने और हवाई फायरिंग करने पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.