Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

फर्जी हेल्थ ऑफिसर को बना दिया DDO! स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, सरकार तक पहुंची शिकायत

31

लुधियाना: नगर निगम कमिश्नर द्वारा फर्जी हेल्थ ऑफिसर को डी.डी.ओ. लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में वी.एस.एस. के विक्की सहोता द्वारा सरकार के पास शिकायत की गई है। इसमें मुद्दा उठाया गया है कि एक्ट के तहत एम.बी.बी.एस. डॉक्टर को ही नगर निगम में हेल्थ ऑफिसर लगाया जा सकता है लेकिन विपल मल्होत्रा के पास आयुर्वेद का डिप्लोमा है। इसके बावजूद उसे फर्जी तरीके से हेल्थ ऑफिसर लगाया गया है जो कि लंबे समय से हेल्थ एंड सैनिटेशन के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट के प्रोजैक्ट पर भी काबिज है।

इस दौरान सफाई कर्मियों को रैगुलर करने की प्रक्रिया और फर्जी मुलाजिमों के अकाऊंट में करोड़ों का फंड ट्रांसफर होने के घोटाले में भी उक्त फर्जी हेल्थ ऑफिसर पर आरोप लगे हैं। इसे लेकर विधानसभा कमेटी द्वारा कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है और पुलिस द्वारा केस की जांच की जा रही है लेकिन कमिश्नर द्वारा जोन-डी के जोनल कमिश्नर से वापस लेकर उक्त फर्जी हेल्थ ऑफिसर को एक बार फिर डी.डी.ओ. का चार्ज दे दिया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा लोकल बॉडी मंत्री से लेकर विजिलेंस से कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.