Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

बादशाह के खिलाफ FIR: ‘Tateeree’ गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी किया तलब

32

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में मामला दर्ज करने के बाद अब इस मामले में YouTube ने भी सख्त एक्शन लिया है। गाने में कथित तौर पर अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक दृश्यों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं विवाद बढ़ने के बाद YouTube ने भी इस गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

क्या है मामला

आपको बता दें कि, पंचकूला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के वीडियो में ‘पाठशाला’ शब्द को बदलकर ‘बादशाला’ लिखा गया है और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की प्रस्तुति से स्कूल जैसे पवित्र स्थान की छवि खराब होती है और इसका बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। साथ ही इससे महिलाओं के प्रति गलत संदेश भी जाता है। पुलिस ने बादशाह के खिलाफ इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के साथ-साथ BNS की धारा 296 के तहत FIR दर्ज की गई है।

महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह विवादों में घिर गए हैं। गाने में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है।

आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए बादशाह को 13 मार्च को पेश होने का समन जारी किया हैं। साथ ही फिल्म सेंसर बोर्ड से भी इस गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। उधर, गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे संस्कृति और छात्राओं की छवि के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सभी की नजरें अब 13 मार्च को पानीपत डी.सी.आफिस में होने वाली पेशी पर टिकी हुई हैं।

इसके अलावा वीडियो में हरियाणा रोडवेज की बस के इस्तेमाल को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित डिपो के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विवाद के चलते फिलहाल यह गाना बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.