Crime News: लुटेरों का आतंक: बीच सड़क पर कार सवार बाप-बेटे को बदमाशों ने घेरा, हथियारों के दम पर की बड़ी वारदात
श्री मुक्तसर साहिब: लूटपाट की घटनाएं जिले में लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसा ही एक और मामला अबोहर रोड बाईपास से सामने आया जहां कार में जा रहे पिता-पुत्र को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि 6 से 7 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कार को रोककर लूटने की कोशिश की।
इस दौरान पिता और पुत्र ने बदमाशों से बचकर निकलने की कोशिश की, तो आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल कार के आगे लगा दी, जिससे उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी। कार रुकते ही एक बदमाश ने युवक के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसे देख लुटेरे भागने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने उनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.