Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

पंजाब सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मृतक की बेटी ने AAP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, मची सियासी खलबली

20

मोगा: मोगा के बाघा पुराना में हत्या किए गए सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बाघा पुराना से आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

खैहरा द्वारा सांझा किए गए वीडियो में दिखाई दे रही एक महिला ने विधायक और उनके साथियों पर हैप्पी सरपंच की हत्या करवाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा है कि क्या सरकार और पुलिस प्रशासन में अपने ही विधायक और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत है। खैहरा ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या पुलिस केवल आम आदमी पार्टी के विरोधियों को निशाना बनाने के लिए रह गई है या फिर सत्ताधारी दल के नेताओं पर लगे इन गंभीर आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होगी। फिलहाल इन आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

वीडियो में क्या कह रही है महिला
वीडियो में रोते हुए दिखाई दे रही महिला कहती है कि हत्या किए गए सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी ने उसकी इज्जत बचाई थी। महिला ने सरवण बराड़ नामक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि विधायक अपने लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उसने बताया कि उसे फोन पर लगातार धमकियां मिलती रही हैं कि उसे मार दिया जाएगा। महिला ने यह भी कहा कि अगर वह या हैप्पी कहीं मिल गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। महिला ने बताया कि उसकी हैप्पी से एक दिन पहले ही बात हुई थी। उसने कहा कि हैप्पी उसे नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालकर लाया था। महिला के मुताबिक, हैप्पी उस दिन बाघा पुराना अपने बच्चों की दवा लेने आया हुआ था। महिला ने बताया कि वह हैप्पी की पत्नी की दोस्त थी, जिसके कारण उसका हैप्पी से संपर्क हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने हैप्पी की हत्या करवा कर बहुत गलत किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.