Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...

सनसनीखेज वारदात: तलवारें लेकर सैलून में घुसे 10-15 नकाबपोश युवक, संचालक पर किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर

19

एक सैलून संचालक पर तलवारों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के मौली जागरा के विकास नगर इलाके की घटना है, जहां 10-15 युवक तेजधार तलवारें लेकर सैलून में घुस गए। इस दौरान सैलून संचालक पर तलवारों से हमला किया गया, जिसस उसके दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई।

घायल की पहचान मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है, जिसकी दोनों हाथों की हथेलियां बुरी तरह कट गईं। मिली जानकारी के अनुसार, गुफरान विकास नगर में सैलून चलाता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इससे पहले भी साल 2025 में दिवाली के समय कुछ युवकों ने उस पर हमला किया था। अब उन्हीं पर दोबारा हमला करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि वीरवार शाम करीब 10 से 15 युवक अचानक उसके पास पहुंचे और तेजधार हथियारों व तलवारों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने खास तौर पर उसके हाथों पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गुफरान को उठाकर सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  इस दौरान परिवार वालों का कहना है कि, जब 6 महीने पहले गुफरान पर हमला किया गया था तो पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते आरोपियों के हौंसले बढ़ गई और उन्होंने दोबारा हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मौली जागरा थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके। उधर, घटना के बाद इलाके के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मौली जागरा इलाके में पुलिस की गश्त बहुत कम रहती है, जिसके चलते असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.