Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

मार्च में कृति खरबंदा संग सात फेरे लेंगे पुलकित सम्राट,वायरल हुआ कपल का वेडिंग कार्ड !

33

मुंबई: बी-टाउन में इस साल वेडिंग सीजन चल रहा है। साल 2024 में कई स्टार्स ने अपने प्यार संग शादी रचाई। वहीं अब इस वेडिंग सीजन में एक और एक्टर के घर शहनाई बजने जा रही है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि पुलकित सम्राट हैं।

जी हां, पुलकित सम्राट इस साल कृति खरबंदा संग शादी रचाने वाले है। अफवाहें थीं कि यह जोड़ा फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। अब इस कपल के वेडिंग पर नया अपडेट सामने आया है। साथ ही इनकी शादी का इनवाइट भी लीक हो गया है।

तस्वीर में कृति और पुलकित अपने समुद्र तट वाले घर में चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें हम कृति और पुलकित फरबेबीज को भी देख सकते हैं।  इस कार्ड में कपल का कोलाज है और उसमें लिखा है-‘अपने लोगों के साथ जश्न मनाने के लिए और सब्र नहीं कर सकते। पुलकित और कृति को ढेर सारा प्यार।’ इसके साथ ही दोनों की वेडिंग डेट भी रिवील कर दी गई है। हालांकि सच क्या है, अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, पुलकित और कृति 13 मार्च 2024 को शादी कर सकते हैं। दोनों ने शादी की तैयारियां भी कर ली हैं। दोनों हफ्तेभर बाद हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ 7 जन्मों के वायदे करेंगे। एक्ट्रेस के वैलेंटाइन डे के पोस्ट इस बात का इशारा हो गया था कि ये सात फेरे कब लेंगे। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘हाथों में हाथ डालकर, और मार्च में साथ चलें।’

पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होगी। पहली उन्होंने सलमान की मुंहबोली बहन से की थी। मगर बाद में इनका तलाक हो गया था। अब ये कृति संग जिंदगी बिताने जा रहे हैं। 30 जनवरी को कृति और पुलकित ने रोका सेरेमनी की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.