Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पत्नी को मिली पति के कर्मों की सजा, आरोपियों ने गर्भवती महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जानें क्या है मामला

39

मुरैना। मुरैना जिले के अंबाह थाना इलाके के चांद के पुरा गांव में पति के खिलाफ लगे दुष्कर्म के केस में दूसरे पक्ष से राजीनामा करने गई गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया। करीब आठ माह की गर्भवती महिला 90 फीसद तक जल गई है,जिसे बेहद नाजुक हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है। महिला की आरोपी की राजीनामा के लिए वह है चांद के पूरा गांव में गई थी वहां पर आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

दरअसल, अंबाह थाना क्षेत्र के बड़फरा गांव निवासी 32 वर्षीय सरोज सखबार के पति सुरेश सखबार पर चांदपुरा गांव की एक महिला ने दुष्कर्म का केस किया था। इस मामले में सुरेश सखबार इसी माह जमानत पर छूटकर आया था। पति पर लगे केस में राजीनामा करने के लिए सरोज चांदका पुरा गांव के गौतम सखबार के घर गई थी। जहां गौतम सखबार के घर में ही पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी गई. जलती हुई हालत में ही महिला घर से बाहर निकली और जब तक लोगों ने आग बुझाई तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। बताया गया है, कि सरोज आठ महीने की गर्भवती है।

इसके बाद तत्काल पीड़ित महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। घायल हालत में सुनीता ने बताया कि, गौतम सखबार, राकेश और मदना ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.