Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

बिजनौर का वीडियो वायरल! शॉपिंग के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी ने तोड़ दी गैराज में खड़ी पति की कार, गुस्से में किया बड़ा नुकसान

23

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपने पति की कार की तोड़फोड़ कर डाली, क्योंकि पति ने उसे जेब खर्च के पैसे देने से इनकार कर दिया था. पूरा मामला बिजनौर के नजीबाबाद कस्बे का है. महिला के खिलाफ इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गई है.

नजीबाबाद में रहने वाले फुरकान की हरिद्वार रोड पर एक कार रिपेयरिंग वर्कशॉप है. इसी वर्कशॉप में धमेंद्र नामक शख्स की इनोवा कार रिपेयरिंग के लिए आई हुई थी. फुरकान और उनकी टीम कार पर काम कर रहे थे कि तभी अचानक एक महिला जींस और टी-शर्ट पहनकर वर्कशॉप में पहुंची. किसी को कुछ समझ में आता उससे पहले ही महिला ने कार पर हमला बोल दिया और उसकी तोड़फोड़ शुरू कर दी.

वर्कशॉप के कर्मचारी ने रोकने की कोशिश तो भड़की महिला

वर्कशॉप के कर्मचारी और फुरकान ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो महिला भड़क उठी. उसने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी ने बीच में आने की कोशिश की, तो अंजाम बुरा होगा. यह देख वर्कशॉप के सभी लोग हैरान रह गए.

थोड़ी देर बाद जब फुरकान ने शांत स्वर में महिला से कारण पूछा, तो उसने बताया कि उसका नाम हिमानी है और यह कार उसके पति धमेंद्र की है. उसने कहा, मेरे पति के पास कार की मरम्मत के लिए तो पैसे हैं, लेकिन मुझे शॉपिंग के लिए पैसे नहीं देते. अब वही गाड़ी तोड़ रही हूं, ताकि उसे और पैसे खर्च करने पड़ें. हिमानी ने कहा कि उसके पति ने उसकी खुशी के लिए पैसे देने से मना कर दिया, इसलिए वह यह सब कर रही है.

फुरकान ने महिला को समझाने की कोशिश की कि यह गाड़ी उसके पति ने वर्कशॉप में रिपेयर के लिए दी है और अब इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है. उन्होंने हिमानी से कहा कि निजी गुस्से को वर्कशॉप या कार पर निकालना गलत है. लेकिन हिमानी नहीं मानी और कार के सारे शीशे तोड़ दिए, जिससे लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया. इसके बाद फुरकान ने कार मालिक धमेंद्र को फोन करके घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आपकी पत्नी वर्कशॉप में आई और आपकी कार के सारे शीशे तोड़ दिए हैं. सुनकर धमेंद्र भी हैरान रह गए.

क्या बोले पति?

धमेंद्र ने कहा, मेरी पत्नी हिमानी जरूरत से ज्यादा खर्च करती है, इसलिए मैंने हाल ही में उसे शॉपिंग के लिए पैसे देने से मना कर दिया था. गाड़ी की रिपेयरिंग पर पहले ही खर्च बढ़ गया था, अब उसने गुस्से में कार के शीशे तोड़कर तीस-चालीस हजार का और नुकसान कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.