Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्...

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही थार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, पुलिस पर वीडियो डिलीट करने का आरोप

33

साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर एक बार फिर रईसजादों की बेलगाम रफ्तार ने एक मासूम युवक की जिंदगी को दांव पर लगा दिया है. सेक्टर-43 स्थित सुपरमार्ट-2 के पास एक सफेद रंग की महिंद्रा थार ने डिलीवरी बॉय को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा. आरोप है कि जब लोग इसका वीडियो बनाने लगे तो पुलिस वाले जबरन उन वीडियो को डिलीट करवाने लगे. मगर पुलिस की इस बहसबाजी का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

इस हादसे ने न केवल शहर की सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद खौफनाक था. सफेद थार गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी. सामने से आ रहे डिलीवरी बॉय को संभलने का मौका तक नहीं मिला. टक्कर इतनी भीषण थी कि डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और उसे ब्लिंकिट एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

पुलिस पर वीडियो डिलीट करवाने का आरोप

हादसे के बाद जब राहगीरों ने थार चालक की लापरवाही का विरोध करना शुरू किया और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, तो मौके पर पहुंची पुलिस टीम का व्यवहार हैरान करने वाला था. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने राहगीरों को वीडियो बनाने से बलपूर्वक रोका. लोगों को डराया-धमकाया गया और उनके फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो जबरन डिलीट करवाए गए. स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस ने रईसजादे ड्राइवर को पकड़ने के बजाय उसे मौके से फरार होने का मौका दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

मगर एक राहगीर ने पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. यूजर्स इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे पैसे और पॉवर का खेल बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर यह वीडियो सामने नहीं आता, तो शायद यह मामला रफा-दफा कर दिया जाता.

सड़कों पर असुरक्षित होते डिलीवरी बॉय

गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय के साथ होने वाले हादसों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है. पिछले हफ्ते उद्योग विहार के पीपल चौक पर एक ट्रक ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी

शहर के नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार चालक की पहचान की जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. साथ ही, वीडियो डिलीट कराने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.