Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

हृदयविदारक हादसा: गोरखपुर में MBBS छात्र को फॉर्च्यूनर ने उड़ाया, रेलिंग पर लाश देख दहल गए राहगीर

28

गोरखपुर में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने एमबीबीएस छात्र को कुचल डाला. छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान फॉर्च्यूनर ने कई अन्य गाड़ियों में भी टक्कर मार दी. फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर इतनी तेज थी कि एमबीबीएस छात्र की लाश ओवरब्रिज की रेलिंग पर ही लटक गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है.

मृतक छात्र की पहचान 22 वर्षीय आकाश पांडे के रूप में हुई है, जो बिहार मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मर्चरी हाउस में पहुंच गए. पुलिस ने टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपी ड्राइवर का नाम गोल्डन साहनी है.

वहीं इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कार ड्राइवर गोल्डन सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह पूरी घटना बुधवार रात करीब 10 बजे मोहद्दीपुर कौवाबाग ओवरब्रिज की है.

दोस्त से मिलने गया था आकाश

एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र आकाश पांडे होली मनाने के बाद देर शाम अपने दोस्त अनूप के घर मिलने गया था. वह उसके घर खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे वापस लौट रहा था. अभी वह डेढ़ से दो किलोमीटर ही चला होगा कि मोहद्दीपुर कौवाबाग ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. आकाश की स्कूटी में फॉर्च्यूनर की सीधी टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश स्कूटी से उछलकर 4 से 5 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर उस पर लटक गया और उसकी मौत हो गई. लगभग आधे घंटे तक आकाश का शव ओवरब्रिज की रेलिंग पर लटका रहा.

डॉक्टर्स ने किया हंगामा

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया. एमबीबीएस छात्र आकाश की मौत की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल की मर्चरी में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की भीड़ लग गई. हादसे से नाराज डॉक्टर हंगामा करने लगे.

मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और डॉक्टरों को आश्वासन देकर शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉर्च्यूनर वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि वाहन चालक और सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

संत कबीर नगर का रहने वाला था छात्र

मृतक एमबीबीएस छात्र आकाश पांडे उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. हादसे की जानकारी जब उसके दोस्त अनूप को हुई तो वह मौके पर पहुंच गया. मृतक छात्र आकाश पांडे रात में अनूप के घर से ही भोजन कर वापस लौट रहा था.

मौके पर पहुंचे अनूप का रो-रोकर बुरा हाल था. वह कह रहा था कि अभी तो वह मेरे घर से खाना खाकर निकला था. वह रोते हुए डॉक्टर से कह रहा था कि डॉक्टर साहब आप तो मेरे दोस्त को जिंदा कर सकते हैं ना. वहां मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाया और दिलासा दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फॉर्च्यूनर कार की स्पीड काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर सीधे स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट दूर जा गिरा, जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल होकर ओवरब्रिज की रेलिंग पर अटक गया. इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया.

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि वाहन चालक और गाड़ी सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जता रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी. मेडिकल छात्र की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में गम का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.