Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

18

उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 28 फरवरी में एक महिला का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया था. पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कर मृतक महिला के परिजन थाने पहुंचे. घटना में मृतक महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतका के परिवार वालों की शिकायत पर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार पति ने कबूल किया कि उसने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की है.

मामले में डीसीपी कल्याणपुर अब्दुल काजमी ने बताया कि पत्नी का पति से 26 फरवरी को विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पनकी चौकी में की थी. देर शाम दोनों के बीच समझौता भी हो गया था. उसके बाद घर पहुंचने पर गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, और घर से 200 मीटर दूर नाले में शव को कंबल से लपेटकर फेंक दिया. इतना ही नहीं, घटना की किसी को जानकारी ने हो, इसलिए उसने शव पर भारी पत्थर डाल दिया था. लेकिन 28 तारीख की सुबह नाले में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर हटाकर नाले से शव को बाहर निकलवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस की सतर्कता के बाद शाम को ही पनकी के ही सरायमीता में रहने वाले मृतक महिला के भाई ने शव को पहचान लिया.

5 साल पहले की थी लव मैरिज

मामले में मृतक महिला आकृति के भाई राहुल ने बताया कि उनकी बहन का 5 साल पहले नितिन सविता से पनकी मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था. इसके बाद से दोनों गंगागंज में रहते थे. उनके दो बच्चे भी हैं. मृतका के भाई राहुल ने बताया कि पहले तो प्रेम विवाह से उसके घर वाले नाराज थे. कुछ समय बाद सब कुछ ठीक हो गया और आकृति घर आने जाने लगी. मां ने उसको लाखों रुपए के जेवर भी दिए थे, लेकिन पति की कुछ हरकतों की वजह से वह जेवर अपने साथ नहीं ले जाती थी. जब कहीं जाना आना होता था वह पहन कर जाती थी और लौटकर अपनी मां के पास रख देती थी.

मृतका के भाई ने क्या कहा?

मृतका के भाई ने बताया कि पति इससे बेहद नाराज था उसका कहना था कि तुम्हारे जेवर हैं तो तुम अपने पास अपने घर में रखा करो. पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर 26 फरवरी को विवाद हुआ था जिस पर पति ने आकृति को मारा था और आकृति ने पनकी थाना में पुलिस से शिकायत की थी. इसके बाद देर शाम पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को बुलाकर चौकी में समझाया बुझाया और समझौता करा वापस घर भेज दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.