Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ को बड़ा झटका, छिंदवाड़ा और मुरैना से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

55

भोपाल। लोकसभा चुनाव का समय काफी पास आता जा रहा है। कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तो वहीं मध्यप्रदेश में लगातार कांग्रेस टूटती नजर आ रही है। आए दिन कई कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं। आज फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को अपना प्रत्याशी बनाया है तो दूसरी ओर कमलनाथ के गढ़ से ही कांग्रेस को झटका लगा है। चौरई के पूर्व विधायक गंभीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्वाइनिंग टोली के प्रमुख डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

छिंदवाड़ा अब मोदी जी का गढ़

छिंदवाड़ा से कांग्रेस को झटका लगने के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा अब पीएम मोदी का गढ़ बनता जा रहा है। कहा जाता था छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है लेकिन अब मोदीजी की योजनाओं का गढ़ हो गया है। इस बार बीजेपी छिंदवाड़ा सीट भारी बहुमत से जीत रही है। छिंदवाड़ा की जनता के मन में मोदी विराजमान हैं।

मुरैना से भी कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल

एमपी में छिंदवाड़ा के अलावा मुरैना से भी कांग्रेस नेताओं ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के पूर्व संभागीय प्रवक्ता सुबोध दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव देवेन्द्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष शोभा शिवहरे, महिला उत्पीडन निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी, रामदुलारी मौर्य,तुलसा पलैया बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.