Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बिलासपुर रेल हादसा: 11 लोगों की मौत के मामले में एफआईआर

18

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए रेल हादसे के मामले में अब जांच और कार्रवाई में तेजी आ गई है. बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किए गए हैं.

बिलासपुर रेल हादसे में 11 की मौत: 4 नवंबर की शाम को बिलासपुर के लाल खदान इलाके के पास भीषण रेल दुर्घटना हुई. लालखदान के पास खड़ी मालगाडी से मेमू लोकल ट्रेन टकरा गई. इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई. 20 लोग घायल हैं, जिनका बिलासपुर के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस घटना ने कई परिवार के लोगों की खुशियां छीन ली.

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज: घटना के तुरंत बाद रेलवे और पुलिस ने अपनी अपनी जांच शुरू कर दी. अब रेलवे की तरफ से आधिकारिक मेमो के आधार पर तोरवा पुलिस ने अज्ञात दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

बिलासपुर एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि ट्रेन हादसे के मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 106(1),125(ए),153,154,175 व रेल्वे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे और जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. रेलवे ने घटना के CRS (Commissioner of Railway Safety) जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस ने भी हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है.

ट्रेन एक्सीडेंट के तुरंत बाद का वीडियो: बिलासपुर रेल हादसे के तुरंत बाद का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो हादसे के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचने से पहले का है. जैसे ही मेमू ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, उसके कुछ ही देर बाद मौके पर रोने चिल्लाने की आवाजें आने लगी. इंजन के बाद का पहला कोच महिलाओं के लिए आरक्षित कोच रहता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रा करते हैं. यही कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. हादसे के बाद दूसरे कोच के यात्री दुर्घटनाग्रस्त कोच के पास पहुंचे और यात्रियों को निकालने की कोशिश करते दिखे. इसी दौरान का ये वीडियो है. इस रेल हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है.

मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया, गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 5 लाख और सामान्य घायल यात्रियों के लिए 1 लाख के मुआवजे की घोषणा की. वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने मृत यात्रियों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की.

कांग्रेस का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रेलवे पर मौत के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया. महंत ने कहा कि ट्रेन हादसे में 20 लोगों की मौत हुई है. जिनमें से 8 लोग बिना टिकट के सफर करने वाले हैं इस वजह से उनकी मौतों का आंकड़ा रेलवे नहीं बता रहा है. महंत ने ये भी कहा कि बीजेपी शासन के कार्यकाल में यात्री ट्रेनों की जगह मालगाड़ियों को ज्यादा प्राथमिक्ता दी जा रही है. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.