Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बीजेपी सांसद का X अकाउंट हैक, अपलोड किए गए बॉडी मसाज के वीडियो और अश्लील कंटेंट

27

ग्वालियर। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ग्वालियर से भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने सांसद शेजवलकर के एक्स अकाउंट से अश्लील कंटेंट पोस्ट किया है। स्पा और बॉडी मसाज के कंटेंट के साथ कई वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। सभी पोस्ट सऊदी भाषा हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सांसद विवेक नारायण का एक्स अकाउंट सऊदी अरब के किसी हैकर ने हैक किया है।

 जानकारी अनुसार सांसद का अकाउंट साऊदी अरब के किसी हैकर ने हैक किया है। जिसमें 28 जनवरी 2024 को हैक हुए अकाउंट पर हैकर ने शेखों की तस्वीरें व कई अश्लील मसाज करती लड़की का वीडियो अपलोड किए है। इसके अलावा डांस के अश्लील गाने भी शेयर किए गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि X अकाउंट हैक होने के बाद ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के पुराने पोस्ट नहीं दिख रहे। सिर्फ हैकर्स के ही शेयर किए गए वीडियो और फोटोज नजर आ रहे हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो चुका है। हैकर्स ने अरबी भाषा में कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी पोस्ट कर डाले थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.