Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अखिलेश यादव का बड़ा धमाका: “शंकराचार्य का आशीर्वाद मिल गया, अब नकली संतों का होगा अंत!” लखनऊ में मुलाकात के बाद मची खलबली

38

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रवास पर आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की.कृष्णा नगर स्थित उनके प्रवास स्थल पर हुई इस मुलाकात में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद अनु टंडन भी मौजूद रहीं. मुलाकात से पहले अखिलेश यादव ने दरवाजे पर मिले अन्य संतों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया.

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वह पूजनीय शंकराचार्य से आशीर्वाद और ज्ञान लेने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने बुधवार को सभा को संबोधित किया और गो-रक्षा के महत्व पर जोर दिया था. उनकी इस सभा के बाद ही अखिलेश यादव ने मुलाकात की है.

अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने प्रदेश की मौजूदा सरकार और सीएम योगी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में सरकार ठीक तरह से नहीं चल रही है. उन्होंने दावा किया कि हाल ही में हुई एक बैठक में दोनों डिप्टी सीएम को बाहर जाने की सलाह देने की बात सामने आई है, ताकि वे जनता के बीच जाकर स्थिति समझ सकें. हो सकता है जनता के बीच में जाएं तो जीते ही ना.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय गायों की सेवा और संरक्षण को लेकर कई फैसले लिए गए थे और भविष्य में भी उनकी पार्टी इस दिशा में काम करती रहेगी.

देश में चूल्हा जलाने का समय आ गया- अखिलेश

एलपीजी की उपलब्धता के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गलत नीतियों की वजह से लोगों को फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की कोशिश पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मिलनी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.