Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार नाबालिग— तीन की डूबने से मौत इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी...

श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!

50

राजस्थान के कोटा शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता के अंतिम संस्कार के दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया. जब पति अपनी पत्नी की अर्थी लेकर श्मशान पहुंचा, तो ऐन वक्त पर पुलिस ने दखल देकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, पति ने इसे बीमारी से मौत बताया है.

घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी रामचंद्रपुरा इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले गजराज सिंह की पत्नी प्रतिमा (26) की शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. ससुराल पक्ष ने मौत का कारण बीमारी बताते हुए आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं. पति और परिजन विवाहिता के शव को अर्थी में लेकर श्मशान घाट भी पहुंच गए. मुखाग्नि की प्रक्रिया शुरू होने ही वाली थी कि तभी मृतका के पिता पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए.

“संतान न होने पर किया जाता था प्रताड़ित”

उत्तर प्रदेश से कोटा पहुंचे मृतका के पिता सत्येंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि प्रतिमा और गजराज की शादी 6 साल पहले हुई थी. आरोप है कि शादी के इतने सालों बाद भी संतान न होने के कारण ससुराल वाले प्रतिमा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. साथ ही, उन पर अतिरिक्त दहेज का दबाव भी बनाया जा रहा था. पिता ने अंदेशा जताया है कि बीमारी का बहाना बनाकर उनकी बेटी की हत्या की गई है.

इलाज के दौरान हुई मौत- पति की सफाई

दूसरी ओर, मृतका के पति गजराज सिंह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि प्रतिमा के पेट में गंभीर गांठ थी, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गजराज के अनुसार, प्रतिमा की मौत प्राकृतिक कारणों से और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के दौरान हुई है. उन्होंने प्रताड़ना या दहेज की मांग की बात से साफ इनकार किया है.

पुलिस की कार्रवाई

गुमानपुरा थानाधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए श्मशान से शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया. रविवार को मेडिकल बोर्ड के जरिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.