Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

Rewari Accident News: रेवाड़ी में स्कूल बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की दर्दनाक मौत; मौके पर मची चीख-पुकार

25

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव मोहनपुर के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 40 बच्चे बाल-बाल बच गए।

हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। स्कूल से निकलने के कुछ ही दूरी पर अचानक संतुलन बिगड़ने से कार कई बार पलटी खा गई, वहीं स्कूल बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस पेड़ में धंस गई। हादसे में कार सवार गांव जैतडावास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एनएच-48 से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। वहीं बस में सवार बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बस चालक को गंभीर चोटें लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। बावल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां दो परिवारों के चिराग बुझ गए, वहीं दूसरी ओर दर्जनों बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि हादसे की असल वजह सामने आ सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.