Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा

0 8

आगर मालवा। शहर व जिले के पत्रकारों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार दोपहर गांधी उपवन से विजय स्तंभ तक तिरंगा रैली निकाली। रैली के आरंभ में गांधी उपवन में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।इसके बाद रैली छावनी नाका, झंडा चौक, आनंद टॉकीज चौराहा, नाना बाजार, गोपाल मंदिर, सरकार बाड़ा, हाट पुरा, अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तंभ पहुंची । रैली में पत्रकार हाथ में तिरंगा थामे देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे। अंत में रैली विजय स्तम्भ पहुंची जहां शहीदों को नमन करने के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ। रैली में शहर व जिले के पत्रकारों के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल भी शामिल हुए।

पत्रकारों में दिखा गजब का उत्साह

तिरंगा रैली के दौरान पत्रकार भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाते हुए राष्ट्रभक्ति गीतों पर झूमते नाचते चल रहे थे l रैली में आगर सहित जिले के पत्रकार भी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.