Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने किया हवन-पूजन

0 18

आगर-मालवा जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर नलखेड़ा में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। म.प्र मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के साथ मंदिर में मां बगलामुखी के दर्शन कर हवन-पूजन किया और प्रदेश एवं जिले की सुख समृद्धि के लिए आहुतियां दी

पूजन के दौरान पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न कराया । सभी ने जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उपस्थित थे।

इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी, एसडीओपी देवनारायण यादव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रारंभ में अधिकारियों ने आयोग के अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा देवी लोक के तहत निर्माणाधीन, स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों और जन सुविधाओं के कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.