Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में? Iran Supreme Leader Health Rumors: मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य पर ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, ... UPI New Rules 2026: 15 अक्टूबर से लागू होगा नया MDR सिस्टम, जानिए किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क और ... गूगल और यूट्यूब फ्री हैं तो फिर कैसे होती है अरबों की कमाई? जानिए गूगल का बिजनेस मॉडल Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat: अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पूजा विधि...

Ind Vs NZ सेमीफाइनल मैच ने तोड़े व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड, Hotstar पर इतने करोड़ लोगों ने लाइव देखा महामुकाबला

41

क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद अब भारत फाइनल में पहुंच गया है। भारत और न्यूजीलैंड के खेले गए मैच में विराट कोहली और मोहम्मद शमी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा डिज्नी हॉटस्टार ने भी एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। Disney+ Hotstar पर 5.3 करोड़ लाइव दर्शकों के साथ नई ऊंचाई छू ली है।

इसे कहते हैं नॉकआउट परफॉर्मेंस
बता दें कि, मैच का लाइव प्रसारण Disney+ Hotstar पर भी किया जा रहा है और जिसने अब व्यूअरशिप के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सोशल मीडिया में जानकारी शेयर करके बताया कि 5.1 करोड़ लाइव दर्शकों के साथ नयी ऊंचाई छू ली है। डिज्नी प्लस ने लिखा- एक बार से रिकॉर्ड तोड़ने के लिए टीम इंडिया और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के यूजर्स का शुक्रिया। इसे कहते हैं नॉकआउट परफॉर्मेंस। इससे पहले ऐप पर 3.50 करोड़ और 4.40 करोड़ दर्शक लाइव मैच देख चुके हैं।

पहले भारत-पाकिस्तान के मैच में बना था रिकॉर्ड 
यह दूसरी बार है जब Disney+ Hotstar पर लाइव क्रिकेट देखने का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले भारत-पाकिस्तान के मैच को तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने हॉटस्टार पर लाइव देखा था। अब वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने आज एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच को करीब 5.3 करोड़ लोगों लाइव देखकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत ने फाइनल में बनाई जगह
भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे फाइनल के विजेता से होगा। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.