Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी... Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार... India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, प्रणव झा बोले- किसानों के लिए तबाही है... पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: संपा साहा बनीं बीजेपी की प्रतिष्ठा का सवाल, साख बचाने के लिए दिग्गजों ने झों... Project Device Pakur: मोबाइल धारकों के लिए मसीहा बनी पाकुड़ पुलिस, 19 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्का... Khunti Nikay Chunav 2026: खूंटी बना झारखंड का सबसे हॉट सियासी अखाड़ा, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे... Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही स्ट्रॉबेरी ने बदली किस्मत: लातेहार में पारंपरिक खेती छोड़ किसान ने अपनाया नया तरीका, बंपर मुनाफे से ... नगर निकाय चुनाव 2026: चुनावी गड़बड़ी पर सरकारी कर्मियों की खैर नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी 5 साल तक ... Jharkhand Assembly Budget Session: 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अधिकारि...

गोपालगंज में थावे मंदिर चोरी का खुलासा, जेल से छूटते ही गर्लफ्रेंड के पास पहुंचा आरोपी

2

बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां थावे भवानी मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक जाता है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. बीते 17 दिसंबर को मंदिर के गर्भगृह से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और दान पात्र चोरी कर लिए गए थे. पुलिस ने मुख्य आऱोपी दीपक को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में दीपक ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था. जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया निवासी दीपक राय को गोपालगंज के इटवा इलाके से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही गर्लफ्रेंड को बता दिया था कि वह कुछ बड़ा करने वाला है. अब पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड की भी तलाश में जुट गई है.

दीपक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा

पुलिस ने आरोपी दीपक के पास से चोरी में इस्तेमाल किया गया कटर, मोबाइल और जैकेट बरामद किया है. हालांकि चोरी किए गए आभूषण अभी बरामद नहीं हो सके हैं. पुलिस आरोपी के साथियों और आभूषणों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जांच में सामने आया है कि दीपक राय पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वह मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में चोरी के मामले में जेल जा चुका था और 13 नवंबर को ही जेल से रिहा हुआ था.

जेल से छूटने के बाद आरोपी ने थावे भवानी मंदिर को निशाना बनाने की पूरी तैयारी की. उसने गूगल सर्च के जरिए मंदिर के स्ट्रक्चर, गर्भगृह की स्थिति और माता के आभूषणों से जुड़ी जानकारियां जुटाईं. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी की योजना बनाने से पहले यूट्यूब पर कई क्राइम सीन वीडियो देखे और पुलिस से बचने के तरीकों को समझने के लिए एक वेब सीरीज का भी सहारा लिया.

पहले मंदिर में रेकी की थी

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी ने 10 और 11 दिसंबर को अपने एक साथी के साथ मंदिर की रेकी की थी. पूरी योजना तैयार करने के बाद 17 दिसंबर की सुबह उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दिन आरोपी बाइक से मंदिर पहुंचा था और वारदात से पहले उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके. एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी की गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.