Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड, पीड़िता संसद भवन के सामने धरने पर बैठने का ऐलान

31

उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सस्पेंड करने के साथ ही सशर्त जमानत दी है. इस पर माखी रेप कांड की पीड़िता ने कहा कि हाईकोर्ट के इस फैसले से हमें बहुत दुख पहुंचा है. इस फैसले के खिलाफ हम धरने पर बैठेंगे.

दिल्ली में मौजूद रेप पीड़िता ने फोन बात करते हुए कहा, कोर्ट के इस फैसले से हमें बहुत दुःख पहुंचा है. हम इस फैसले के खिलाफ इंडिया गेट या संसद भवन के सामने धरने पर बैठेंगे. इस केस से हमारी तरफ से जो पैरोकार थे, उनको मिली सुरक्षा पहले ही हटा ली गई थी और अब यह फैसला आ गया है. ये सब प्लानिंग के तहत किया गया है.

सेंगर के समर्थकों में खुशी की लहर

उधर, हाईकोर्ट का फैसला आते ही कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है. उनके समर्थकों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है. कुलदीप सिंह सेंगर की परिजन सरोज सिंह ने कहा, कोर्ट के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं. कोर्ट ने हमारे बेटे को बरी कर दिया. हमारा बेटा निर्दोष है. भगवान ने हमारी सुन ली. कुलदीप को साजिश के तहत फंसाया गया था.

जमानत देते हुए कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की डिवीजन बेंच ने कहा, हम सजा सस्पेंड कर रहे हैं लेकिन शर्त के अनुसार 15 लाख रुपये के पर्सनल बॉन्ड के साथ इतनी ही रकम के तीन श्योरिटी जमा करानी होंगी. पीड़िता के घर के 5 किलोमीटर के दायरे में नहीं आना है. पीड़िता या मां को धमकी न देने का निर्देश दिया है. साथ ही अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करने के लिए कहा है. हफ्ते में एक बार हर सोमवार सुबह 10 बजे लोकल पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.