Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ... इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ... सुरों की महफिल: बैजू बावरा महोत्सव में गूंजा ध्रुपद संगीत, ऋत्विक सान्याल की जादुई प्रस्तुति ने मोह ... उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात...

शिक्षकों के आवारा डॉग्स से जुड़े आदेश पर मंत्री की सफाई, कहा तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा प्रोपेगेंडा

3

बालोद : कोलिहामार गांव में यादव समाज ने गीता जयंती का आयोजन किया. इस आयोजन में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग, पदाधिकारी और ग्रामीण भी मौजूद थे. समारोह में मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि समाज के लोगों को हर तरह से समृद्ध बनाने के लिए जरूरी है कि समाज का हर व्यक्ति शासन की योजनाओं से जुड़े, उनका लाभ ले और आगे बढ़े. जब समाज का प्रत्येक सदस्य प्रगति करेगा, तभी पूरा समाज समृद्ध और सशक्त बन पाएगा.

कुत्ता पकड़ने की ड्यूटी को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने हाल ही में शिक्षकों को स्कूलों में कुत्तों की जिम्मेदारी सौंपे जाने से जुड़ी खबरों पर भी स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया कि शिक्षक कुत्तों की देखभाल करें या उनके विरोध की बात हो.

ईश्वरीय शक्ति से जुड़े समाज

इस दौरान मंत्री यादव समाज से ईश्वरीय शक्ति से जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा कि हर यादव परिवार अपने घर में भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित कर नित्य पूजा-अर्चना करे. मंत्री यादव ने कहा कि हम स्वयं को भगवान कृष्ण का वंशज मानते हैं, तो इसकी शुरुआत अपने ही परिवार से करनी होगी.

सामाजिक भवन के लिए घोषणा

मंत्री गजेन्द्र यादव ने गीता जयंती आयोजन के लिए स्वेच्छानुदान से एक लाख रुपये और समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की. उनकी इस घोषणा पर कार्यक्रम स्थल में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया.मंच से समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि समाज शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में अग्रसर रहने का प्रयास करेगा.

कार्यक्रम के अंत में गीता जयंती के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के भजन, प्रवचन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. साथ ही भागवत गीता का पाठ भी हुआ. यादव समाज के युवाओं और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर इसे समाजिक और आध्यात्मिक एकता का संदेश देने वाला कार्यक्रम बना दिया यहां युवक युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.