Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

मौसम प्रणालियां हो रहीं सक्रिय, 48 घंटे बाद फिर शुरू होगा बारिश का नया दौर

29

जबलपुर। ब्रेक के बाद एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है। रविवार की शाम और फिर रात को कुछ देर के लिए ही सही पर झमाझम हुई बारिश ने संकेत दिए हैं। रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा पर शाम होते ही मौसम ने करवट ली और बादल बरस पड़े। रात होते ही एक बार फिर बादलों ने जोर मारा और करीब 10 मिनट तक बारिश कर शहर को तरबतर कर दिया। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं छिटपुट बारिश हुई। लिहाजा मौसम विभाग के रिकार्ड में महज 4 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज हुई है।

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार वर्तमान में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।

24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की संभावना

आगामी 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की संभावना है वहीं मौसम प्रणालियां झारखंड, छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ेंगी तब इनके प्रभाव से 10 सितंबर से जबलपुर सहित कटनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट सहित संभाग के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

गत वर्ष से 82.2 मिलीमीटर कम हुई बारिश

विदित हो कि मानसून सीजन में अब तक कुल 1121.0 मिलीमीटर बारिश ही हुई है जबकि सीजन में औसतन 1300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है। वहीं गत वर्ष की बात करें तो गत मानसून सीजन में अब तक 1203.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यानी गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 82 .2 मिलीमीटर कम बारिश हुई है।

तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी

बहरहाल अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच हालांकि न्यूनतम तापमान मामूली रूप से कम होकर 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उत्तर-पूर्वी हवा छह किमी प्रतिघंटे की गति से चलती रही जिससे कुछ राहत रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.