Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फेसबुक पर वीडियो जारी कर गैंगस्टर सुधाकर मराठा ने कहा था- रतलाम आ रहा हूं… पुलिस ने धर लिया

34

रतलाम। लेनदेन के मामले में बालाजी होटल के संचालक जितेंद्र राठौड़ का अपहरण कर धमकाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा को सोमवार शाम न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे पुलिस रिमांड पर सौंपने की मांग की। न्यायालय ने उसे 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने की आदेश दिए है।

रविवार को फेसबुक पर जारी वीडियो में सुधाकर मराठा ने रतलाम में तय कार्यक्रम में आने की बात कही थी।हाट रोड स्थित मंदिर पर आरती में मराठा के आने की संभावना थी। यहां पुलिस उसकी तलाश करती रही थी। इस बीच, मराठा ने रतलाम आने का दावा किया, तो पुलिस एक्शन में आ गई। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे रतलाम आते समय सालाखेड़ी पुलिस चौकी पर मराठा को पकड़ा गया।

जारी वीडियो में मराठा ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर कहा था कि जब जितेंद्र राठौड़ बात करने आया, तब उनके साथ एक पूर्व पुलिसकर्मी भी था। राठौड़ पर लेनदेन के कई मामले चल रहे हैं। तीन दिन से मामला चल रहा था। मेरे घर पुलिस नहीं आई। मैं इंदौर में अपने तय कार्यक्रम में शामिल होता रहा। मुझे रोकने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। मराठा ने कट्टरपंथियों व कांग्रेस नेता का भी जिक्र किया।

यह है मामला

न्यू रोड स्थित होटल बालाजी व मिडवे ट्रीट के संचालक फरियादी जितेंद्र राठौड़ ने छह सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने वर्ष 2014 में आरोपी चंदू शिवाना निवासी शास्त्री नगर से हुंडी ब्याज पर रुपये उधार लिए थे। उसके बदले 2019 तक 2 करोड़ रुपये ब्याज सहित चंदू शिवानी को वापस कर चुके हैं।

इसके बाद भी शिवाना ने डरा धमकाकर कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाकर 1.67 करोड़ रुपए की नगद लेनदेन की लिखापढ़ी से 6.96 करोड़ रुपए में होटल बालाजी खरीदने का फर्जी स्टाम्प तैयार कर लिया था।

यह मामला सिविल न्यायालय में चल रहा है। 26 अगस्त को घर के बाहर से आरोपित मनोज वर्मा व उसका साथी पाटिल ने आकर सुधाकर राव मराठा का हवाला देकर जबरन सुनील दुबे के घर लेकर गए थे। वहां गैगस्टर सुधाकर मराठा, सुनील दुबे, सीए रवि डफरिया व प्रॉपर्टी ब्रोकर चंदू शिवानी का पुत्र सन्नी शिवानी बैठे थे।

सुधाकर ने गाली-गलौच कर कहा था कि चंदू शिवानी, रवि डफरिया व सन्नी शिवानी से जो केस चल रहा है, उसे वापस ले लेना और सेटलमेंट के 25 लाख रुपये भिजवा देना। नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा।

स्टेशन रोड थाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (2), 119 (1), 140 (3), 296, 351 (2), 3 (5) में प्रकरण दर्ज कर आरोपित प्रापर्टी ब्रोकर चंदू शिवानी, सन्नी शिवानी, सीए रवि डफरिया, सुनील दुबे, मनोज वर्मा, नटवर उर्फ पाटिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।

तीन महीने से रतलाम में बढ़ी सक्रियता, पुलिस की थी नजर

सुधाकर मराठा पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इंदौर के संदीप तेल हत्याकांड में भी मराठा आरोपित है। संदीप तेल मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद गत तीन महीनों से मराठा की रतलाम में सक्रियता बढ़ गई थी। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.