Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि...

इंदौर में बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद कर रही थी महिला, अचानक काट ली हाथ की नस , जानिए पूरा मामला..

78

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हीरानगर थाना क्षेत्र में बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा एक कथा का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार को करीब 8 बजे कथा समाप्त हो गई थी इसके बाद महिला बागेश्वर महाराज से मिलने के लिए जिद कर रही थी सिक्योरिटी और अन्य लोगों ने महिला को रोका तो उसने अपने हाथ की नस काट ली।

तत्काल महिला को अस्पताल ले जाया गया। यह पूरा मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का है यहां पर कनकेश्वरी गार्डन में धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी की रहने वाली महिला कथा में पहुंची थी और वह धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने के लिए जिद कर रही थी। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। महिला का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.