Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

लोको पायलट ने सूदखोरों से परेशान होकर लगाई फांसी, घर पर फंदे पर लटका मिला शव, जानें पूरा मामला..

39

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में उपनगरीय क्षेत्र एनकेजे स्तिथ रोशन नगर में अस्सिटेंट लोको पायलट ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें सात लोगों के नाम है। जिसमें सात युवकों पर उधार के रुपए को लेकर मानसिक रुप से परेशान करने का आरोप है। सुसाइड नोट में अस्सिटेंट लोको पायलट ने अपनी मौत का जिम्मेदार भी इन्हीं सात युवकों को बताया है। मृतक के छोटे भाई सुमित ने बताया कि रोशन नगर निवासी अमित पिता नारायण प्रसाद बर्मन उसका बड़ा भाई था और रेलवे में अस्सिटेंट लोको पायलट के पद पर पदस्थ था।

सोमवार को जब वह घर गया तो उसने देखा कि उसका भाई फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। तत्काल वह अपने भाई को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित बर्मन ने बताया कि भाई के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है उसकी मौत के जिम्मेदार अमित नायक, नवीन गर्ग, शिवांस जायसवाल, अभिषेक गौतम, रुपेश, राकेश तिवारी और पासू अन्ना है।
सुसाइड नोट में 15 से 20 प्रतिशत ब्याज में रुपए उधार देने और उन्हीं रुपयों को वापस लेने और मानसिक रुप से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही रुपेश पर मोटर साइकिल छीनने का आरोप भी लगाया गया है।

एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि युवक की मौत के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.