Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्या शिवराज बनेंगे मोदी कैबिनेट में कृषि मंत्री…? PM मोदी की चिट्ठी से मिले बड़े संकेत…!

28

सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी वायरल हो रही है। जो पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व सीएम शिवराज सिंह व विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी को लिखी गई है। इसमें  पत्र में लिखा जब बात कृषि की आती है तो आप एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में उभरे हैं। कृषि और उससे सम्बंधित क्षेत्रों में आपके दूरदर्शी नीतियों ने मध्य प्रदेश में किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया है। इस चिट्ठी के बाद अटकलें तेज हो गई है कि क्या पूर्व सीएम शिवराज सिंह कृषि मंत्री बनेंगे।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम लिखे इस पत्र में लिखा है कि- छात्र राजनीति, संगठनात्मक क्षमता और चार बार मुख्यमंत्री के रूप में आपका विशाल राजनीतिक अनुभव रहा है। आपके कार्यकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से निकल कर अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। आपने राज्य में सकारात्मक विकास किया, महिलाओं, बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की।

जनता आपको अपने परिवार का हिस्सा मानकर अपने ‘मामाजी’ कहकर सम्मान देती है। कृषि और उससे सम्बंधित क्षेत्रों में आपके दूरदर्शी नीतियों ने मध्य प्रदेश में किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया है। चाहे वह विज्ञान के साथ उत्पादन को आधुनिक बनाने के लिए संस्थानों की स्थापना हो, उपज के प्रभावी मार्केटिंग के लिए नए आयामों को स्थापित करना हो, विकास-संबंधी कार्यों में स्वयं सहायता समूहों को शामिल करना हो।

जब कृषि की बात आती हैं, तो आप एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में उभरे हैं। विदिशा से आपका लगातार पांच बार चुने जाना, जनता की सेवा करने की आपकी प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है। मुझे विश्वास है कि संसद में आप जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद लेकर आएंगे और नई सरकार में हम सब एक साथ मिलकर देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। आप जैसे ऊर्जावान साथी मुझे संसद में मजबूती प्रदान करेंगे। आपको चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.