Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

मिमी चक्रवर्ती के साथ लाइव शो में बदसलूकी? पूर्व सांसद के आरोपों पर आयोजकों का जवाब- ‘वह लेट आई थीं’

144

एक्ट्रेस मौनी रॉय के हैरेसमेंट का अनुभव शेयर करने के कुछ दिनों बाद, बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने भी इसी तरह का अनुभव साझा किया है. एक्ट्रेस ने गणतंत्र दिवस पर एक सोशल मीडिया नोट लिखकर बताया कि उन्हें बनगांव में एक इवेंट के दौरान पब्लिक में हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा.

मिमी ने कहा कि जब वह परफॉर्म कर रही थीं, तो उन्हें ‘अचानक स्टेज छोड़ने के लिए कहा गया,’ उन्होंने यह भी बताया कि इस अचानक बाहर निकलने के बाद माइक्रोफ़ोन पर अपमानजनक कमेंट्स किए गए, जिसे उन्होंने ‘न सिर्फ़ अपमानजनक बल्कि उनकी इज़्ज़त को नुकसान पहुंचाने वाला’ बताया है.

मिमी ने ये भी इशारा किया कि वह इस घटना के बारे में कानूनी कार्रवाई कर रही हैं. एक्स पर की गई एक पोस्ट में मिमी ने कहा, “जब हम रिपब्लिक डे मनाते हैं, तो हम आजादी और समानता के बारे में सोचते हैं. फिर भी महिलाओं और कलाकारों की आज़ादी और इज़्ज़त के साथ अभी भी बहुत बार समझौता किया जाता है. मैंने इतने सालों में अपनी पहचान और करियर खुद बनाया है. अब चुप रहने से कलाकारों के साथ होने वाले बुरे बर्ताव को ही नॉर्मल माना जाएगा.”

आखिर स्टेज पर क्या हुआ था?

घटना के बाद टीवी9 बांग्ला ने मिमी चक्रवर्ती से संपर्क किया. मिमी ने बताया, “मैं मंच पर परफॉर्म कर रही थी, अचानक वह आया और बोला तुम चली जाओ. पहले तो मुझे समझ नहीं आया कि वह क्या कह रहा है. मैंने उसकी तरफ देखा उसने फिर कहा, हां, तुम चली जाओ. मंच से उतर जाओ, मैंने अभी प्रस्तुति शुरू ही की थी. मैं बाहर गई और पुलिस स्टेशन के आईसी को फोन किया और बाद में FIR दर्ज कराई.”

क्लब अधिकारियों ने क्या कहा?

हालांकि आयोजन संस्था के मुताबिक प्रोग्राम तय समय से 1 घंटा देरी से शुरू हुआ. इसीलिए एक्ट्रेस को मंच से नीचे आने के लिए कहा गया. कार्यक्रम आयोजक अजय बनिक ने कहा, “हमें प्रशासन से 12:00 बजे तक का समय मिला था. मैडम 11:30 बजे पहुंचीं और 12:45 बजे मंच पर गई, चूंकि हमारे पास 12:00 बजे तक का समय था, इसलिए हमें ऐसा कहना पड़ा.

मिमी के प्रति आरोपी की टिप्पणी के बारे में उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो यह सही नहीं है.” वहीं स्टेज से उतारने और बदतमीजी वाले आरोप पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनका ऐसा कहने का इरादा न हो, लेकिन इतनी बड़ी कलाकार, इतनी बड़ी हस्ती, उन्हें बुरा लग सकता है. यह अपमानजनक हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ हुआ. लेकिन जो भी हुआ हो, हम क्लब की ओर से माफी मांगते हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.