Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोहरे की चादर से ढका पेंड्रा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम, नए साल पर गिरा तापमान

19

गौरेला पेंड्रा मरवाही: कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा पेंड्रा के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है. घने कोहरे की वजह से सुबह और रात के वक्त विजिबिलिटी कम हो जाती है. ऐसे में गाड़ी चलाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे की वजह से सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है. कोहरे के साथ साथ सर्द हवाओं ने भी लोगों को सतना शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है कि मकर संक्रांति के बाद ही सर्दी में कमी आएगी.

कोहरे और शीतलहर की मार, जनजीवन बेहाल

कोहरे और शीतलहर के चलते आम लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल बच्चों और ड्यूटी जाने वाले लोगों को हो रही है. ठेले और फेरीवालों की मुसीबत भी कुछ कम नहीं है. सर्दी की वजह से एक तो बिक्री कम हो गई है, दूसरे सुबह से देर शाम तक शीतलहर में दुकान लगाना मुश्किल हो रहा है. सुबह धूप निकलने के बाद ही लोग घरों से निकलना पसंद कर रहे हैं. धूप खत्म होने के बाद लोग घरों से बाहर जाने में परहेज बरत रहे हैं. बच्चों और बुजुर्गों को ये मौसम काफी परेशान कर रहा है. सर्द हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत भी हो रही है.

अलाव और रूम हीटर का ले रहे सहारा

सर्दी से बचने के लिए ज्यादातर लोग रूम हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं. दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग हेलमेट जरुर पहन रहे हैं ताकि सर्द हवाओं से बचा जा सके. सभी गाड़ी चलाने वाले लोग हेडलाइट और बैकलाइट जलाकर चल रहे हैं ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके. ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वो गाड़ी सावधान पूर्वक चलाएं और रफ्तार पर काबू रखें. फॉग के चलते रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ा है.

जनवरी का महीना पिकनिक के लिए बेस्ट

कोहरा और सर्दी जहां लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है वहीं कई लोग इसका आनंद भी उठा रहे हैं. जनवरी के महीने में पिकनिक का मौसम होता है. ऐसे में लोग आस पास के पर्यटक स्थलों का भी रुख कर रहे हैं.

मौसम विभाग ने जताई संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर बना रह सकता है. मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने लोगों को सुबह और देर रात अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. प्रशासन ने भी नागरिकों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.