Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त

82

हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई सामने आई है. नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गांव गढ़ी हरसरू और गांव साढराणा में अवैध रूप से पनप रही 3 कॉलोनियों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया. इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा. बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती के बीच इस अभियान के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया.

सबसे पहले तोड़फोड़ दस्ता गांव गढ़ी हरसरू में पहुंच गया. इस गांव में 2.6 एकड़ में अवैध रूप से दो कॉलोनियां काटी जा रही थीं. दो मकानों का निर्माण चल रहा था. 10 मकानों के निर्माण के लिए डीपीसी डाली गई थी. सड़क का निर्माण कर दिया था. डीटीपीई अमित मधोलिया का आदेश मिलने के बाद बुलडोजर ने इन सभी अवैध निर्माण को मलबे में मिला दिया. सड़क को उखाड़ दिया

गढ़ी हरसरू के बाद साढराणा में कार्रवाई

इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव साढराणा में पहुंच गया. इस गांव में भी एक एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी. लोगों को सस्ता प्लॉट का लालच देने के लिए सड़कों का निर्माण कर दिया था. एक मकान के निर्माण को लेकर डीपीसी डाल दी थी. डीटीपीई अमित मधोलिया का आदेश मिलने के बाद तोड़फोड़ दस्ते ने इसे भी जमींदोज कर दिया.

प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में ना आएं

डीटीपीई अमित मधोलिया मधोलिया ने लोगों से अपील की कि अवैध रूप से पनप रही इस तरह की कॉलोनियों में अपनी जिंदगी की जमापूंजी नहीं लगाएं. प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में नहीं आएं. इस तरह पनप रही कॉलोनियां कभी भी टूट सकती हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जमीन मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इन कॉलोनियों में रजिस्ट्रियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.