Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

Badshah Tatiri Song Controversy: नहीं थम रहा ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, शिकायतकर्ता सविता आर्या ने बादशाह के खिलाफ मीडिया में खोला मोर्चा; जानें क्या है पूरा मामला

40

सिरसा : हरियाणा में गायक बादशाह के गाने टटीरी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिरसा में इस मामले की सबसे पहले शिकायत करने वाली सविता आर्या मीडिया के सामने आईं और उन्होंने गाने को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।

सविता आर्या का कहना है कि गाने के वीडियो में गांव की नाबालिग बेटियों को स्कूल बैग फेंककर डांस करते हुए दिखाया गया है, जो बेहद आपत्तिजनक है। मीडिया से बातचीत करते हुए शिकायतकर्ता सविता आर्या ने कहा कि गाने के वीडियो में जींद डिपो की बस और हरियाणा के एक स्कूल को भी बिना अनुमति के दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने यह गाना देखा तो उन्हें बेहद आपत्ति हुई और उन्होंने इसकी शिकायत सरकार और महिला आयोग को दी।

बदशाह को 13 मार्च को पानीपत के लघु सचिवालय में होना होगा पेश  

सविता आर्या ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए समन जारी किए। वहीं सरकार ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए गाने को बैन कर दिया है और गायक बादशाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सविता आर्या ने कहा कि गायक बादशाह द्वारा हरियाणा की बेटी, बहन और माता के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद अफसोस की बात है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को पानीपत के लघु सचिवालय में सुबह 11 बजे बादशाह को महिला आयोग के सामने पेश होना होगा। सविता आर्या ने कहा कि उन्हें महिला आयोग और सरकार पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.