Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिमडेगा में रिश्वत लेते मुंशी रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

20

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो की रांची टीम ने झारखंड के सिमडेगा से होम गार्ड के एक मुंशी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. मुंशी श्याम कुमार गुप्ता के द्वारा कमान पत्र निर्गत करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी.

क्या है पूरा मामला

एसीबी के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया गया है कि सिमडेगा के शाहपुर डीपा टोली निवासी बोनिफास डुंगडुंग ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची में आवेदन देकर शिकायत की थी कि श्याम कुमार गुप्ता, मुंशी, गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय सिमडेगा द्वारा कमान पत्र निर्गत करने के एवज में 5000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है. बोनिफास डुंगडुंग रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. जांच के क्रम में आरोपों की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची की टीम ने मुंशी श्याम कुमार गुप्ता को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

मामला दर्ज

एसीबी के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के हाथ से रिश्वत की रकम बरामद की गई. इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना कांड संख्या-21/25, दिनांक 01.12.2025 को दर्ज की गई. आरोपी श्याम कुमार गुप्ता वर्तमान में गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय, सिमडेगा में मुंशी पद पर कार्यरत है.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 की धारा 7(a) के तहत मामला दर्ज कर उक्त अभियुक्त के खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.