Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

न्यायिक सेवा अधिकारी की रिश्तेदार महिला से यूपी जीआरपी ने की अभद्रता

12

ग्वालियर। ग्वालियर में पदस्थ एक न्यायिक सेवा के अफसर के परिवार की महिला से उत्तर प्रदेश जीआरपी के जवानों के अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें तो इसके बाद रेलवे व यूपी जीआरपी में हड़कंप मच गया। बाद में आरोपित जीआरपी के जवानों सहित अफसरों की क्लास भी लगी। माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि महिला जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच से सफर कर रही थीं। गुरुवार रात सवा 12 बजे ट्रेन जब ग्वालियर आने वाली थी, तो वे अपना सामान लेकर कोच के गेट के पास आकर खड़ी हो गईं। यहां झांसी जीआरपी के दो आरक्षक आगरा तक ट्रेन को एस्कार्ट कर रहे थे। कोच गेट के आसपास सामान रखा हुआ था और दोनों जवान भी खड़े थे।

सामान हटाने से मना कर दिया

महिला ने आरक्षकों से गेट खोलने के लिए कहा, तो आरक्षकों ने उन्हें दूसरे गेट से उतरने के लिए बोल दिया। जब वे सामान सहित दूसरे गेट पर पहुंचीं, तो वहां भी गेट के आसपास सामान रखा हुआ था। ऐसे में वे पहले गेट पर आ गईं और दोबारा गेट खोलने के लिए आरक्षकों से कहा। इस पर आरक्षकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सामान हटाने से मना कर दिया।

एक अन्य यात्री के मुताबिक, आरक्षकों ने कहा कि उनका काम गेट पर रखे सामान को हटाना नहीं है। साथ ही कहा कि उन्हें जैसे भी उतरना है वैसे उतरें। ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन पर पहुंचने पर महिला अन्य यात्रियों की मदद से प्लेटफार्म क्रमांक दो पर उतरीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.