Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

July को लेकर Baba Venga की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता! क्या वाकई होगा ये सब

32

देश-भर में मानसून की शुरुआत के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की खबरें आने लगी हैं।  इस बीच एक ऐसी  भविष्यवाणी हुई है, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है।

जी हां,  जापान में रियो तात्सुकी नामक एक शख्स ने बुल्गारिया की बाबा वेंगा की तरह एक बड़ी भविष्यवाणी की है, जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया है।  उनका कहना है कि 5 जुलाई 2025 को एक बड़ी आपदा आने की भविष्यवाणी की है, इस खबर के बाद लोगों के बीच डर का माहौल है। रियो तात्सुकी ने अपनी मंगा में लिखा है कि “5 जुलाई 2025 को जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र के अंदर एक विशाल दरार पड़ेगी, जिससे बड़ी आपदा आ सकती है।” इसी भविष्यवाणी के चलते जापान में डर का माहौल है और पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है।

बता दें कि लोग अब जापान में उक्त शख्स को  “जापानी बाबा वेंगा” कहकर पुकारने लगे हैं, क्योंकि उनकी कई पुरानी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जैसे 1991 में क्वीन बैंड के सिंगर फ्रेडी मर्करी की मौत की भविष्यवाणी 1995 में आए कोबे भूकंप की भविष्यवाणी। 2011 में जापान में आए भूकंप और सुनामी का जिक्र उनकी कॉमिक में पहले से था। कोविड-19 महामारी और प्रिंसेस डायना की मौत की भी भविष्यवाणी उन्होंने की थी।

कौन हैं जापानी बाबा वैंगा?
रियो तात्सुकी एक जापानी मंगा (कॉमिक) कलाकार हैं। उन्होंने साल 1999 में ‘The Future I Saw’ नाम की एक मंगा कॉमिक प्रकाशित की थी।
इस कॉमिक में उन्होंने भविष्य में आने वाली कई घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जिनमें से कुछ सच साबित हुईं। इसके बाद से ही लोग उन्हें जापानी बाबा वेंगा कहने लगे। उधर, जापान सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस भविष्यवाणी को पूरी तरह अफवाह और बेबुनियाद बताया है। मियागी प्रांत के गवर्नर योशिहिरो मुराई ने लोगों से अपील की है कि: “इस भविष्यवाणी का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लोग डर फैलाने वाली बातों पर ध्यान न दें।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.