Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

पंजाब में 31 अगस्त तक लग गई पाबंदियां! नहीं मानें तो होगा Action

33

फाजिल्का: जिला मजिस्ट्रेट अमरप्रीत कौर संधू ने विभिन्न अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले में कई प्रकार की पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं। ये पाबंदियां 31 अगस्त तक लागू रहेंगी और इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेशों के अनुसार, जिले में 50 माइक्रोन से कम मोटाई, 8×13 आकार से छोटे और निर्धारित रंग के बिना अलग-अलग प्लास्टिक के थैलों के निर्माण व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। फाजिल्का जिले की सीमा के पास स्थित गांवों और बी.पी.ओ. (बॉर्डर पोस्ट्स) के पास शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक आम जनता की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

इसके अलावा फाजिल्का जिले की सीमा के भीतर कोबरा/कंटीली तारों की खरीद, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। आम लोगों द्वारा मिलिट्री रंग की वर्दी और वाहन खरीदने, बेचने और उपयोग करने पर भी पूरी तरह से पाबंदी है। फाजिल्का उप-जेल के 500 वर्ग मीटर क्षेत्र को ‘नो ड्रोन ज़ोन’ घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन आदेशों का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.